महासमुंद में 20 लाख का गांजा फिर पकड़ाया, ओडिशा से कार्टून में छुपाकर जा रहा था महाराष्ट्र

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

महासमुंद,4 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक महासमुन्द को मंगलवार को मुखबीर से सूचना मिली कि ओडिशा से गांजा का बड़ा खेप एक ashok Leyeand ट्रक में महासमुन्द छत्तीसगढ़ होते हुये महाराष्ट्र की ओर जाना वाला है। जिस पर तत्काल एसपी महासमुन्द द्वारा थाना सिंघोडा पुलिस टीम को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाइंट पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच की जा रही थी तभी बरगढ़ ओडिशा़ की तरफ से ट्रक क्रमांक MH 45 AF 2723 महासमुन्द की ओर आ रही थी। उक्त वाहन ट्रक को एनएच 53 रोड दिनेश ढाबा के पास घेराबंदी कर रोका गया। ट्रक में अमरनाथ मालवे (40) पिता अभिमन्यु मालवे वार्ड 17 दिल्ली रोड पेट्रोल पंप शिव कॉलोनी ट्रांसपोर्ट नगर लुधियाना थाना धावा जिला लुधियाना, पंजाब हाल अपलोज थाना सालवार बस्ती जिला सोलापुर महाराष्ट्र का होना बताया।
वाहन में क्या लोड है पूछने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगा और बताया कि ट्रक में कबाड़ी पुट्ठा (कार्टून) लोड है जवाब में विभिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह हुआ जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन में ट्रक के पीछे भी ट्रॉली में भरे कार्टून को हटाकर देखने पर चार प्लास्टिक बोरी मिले। जिसे खोलकर देखने पर गांजा मिला। कुल 4 प्लास्टिक बोरीयों में 25/25 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर 100 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 20 लाख रूपये तथा एक ashok Leyland ट्रक कीमती 12 लाख रूपये कुल जुमला कीमती 32 लाख रूपये को वाहन सहित जब्त किया गया।

READ MORE  छत्तीसगढ़ में बाघ की दहशत 🛑 अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर देखा गया

आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर ओडिशा से लाना और महाराष्ट्र व पंजाब ले जाना बताया। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध/धारा 20(ख) एनडीपीएस के तहत थाना सिंघोडा में कार्यवाही की गई।

Share this