हाइवे किनारे बनेंगे बर्ड पार्क, पक्षियों के लिए लगाएंगे फलदार पौधे, अमेरिका जैसी सड़कें होंगी, चलेगी ड्रोन टैक्सी

Share this

बागपत, 7अप्रैल। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गणेशपुर आए और निर्माणाधीन दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की शिवालिक पहाड़ियों में बन रही एलिवेटेड रोड का निरीक्षण किया। उनका हेलीकॉप्टर गणेशपुर में बने हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद वे दिल्ली देहरादून कॉरिडोर तथा एलिवेटिड रोड का निरीक्षण करने निकले। अपने संक्षिप्त दौरे के बाद केंद्रीय मंत्री लौट गए। गडकरी ने कहा कि 2024 में अमेरिका जैसी सड़के यहां भी होगी। पराली से बायो ईंधन बनाने की योजना है। ड्रोन टैक्सी भी चलेगी। कहा कि गाड़ी में चिप लगेगी और सड़क पर चलते ही टोल कट जाएगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

उन्होंने कहा कि हाईवे किनारे पहली बार बर्ड पार्क बनाए जाएंगे, जिसमें फल के पेड़ लगाए जायेंगे। यह भी योजना है कि उन फलों को इंसान नहीं खाएंगे बल्कि उन्हें पक्षी खाएंगे। ये पेड़ तकरीबन तीन मीटर के दायरे में लगाए जाएंगे। पिलर पर पेंटिंग की जा सकती है। पहली बार बर्ड पार्क बनने जा रहे है।
अतिक्रमण को लेकर गडकरी ने कहा कि अतिक्रमण तोड़ दो, हाईवे पर अगर कहीं अतिक्रमण है तो तोड़ना होगा। हाईवे पर हादसे नहीं होने चाहिए। हाईवे अच्छे होने चाहिए। कहा कि हाईवे पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग की व्यवस्था की जा रही है। कई जगह हो चुका है। एक्सेस कंट्रोल हाईवे से हादसों में कमी आएगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  कर्नाटक में बीजेपी विधायक के बेटे को 14 दिन की न्यायिक रिमांड