खड़गपुर में रेल रोको आंदोलन, 10 को क‌ई यात्री गाड़ी रद्द

Share this

रायपुर, 8 अप्रैल। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल में खेमाशुलि (Khemasuli) रेलवे स्टेशन पर बीते 5 अप्रैल से रेल रोको आंदोलन चल रहा है । इसके कारण यात्री ट्रेनों के परिचालन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। इस दौरान 10 अप्रैल तक यहां रेल रोको आंदोलन की सूचना है जिसके कारण रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। वहीं कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से भी चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रेलवे द्वारा 10 अप्रैल को भी इस रूट पर कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर होकर गुजरने वाली इन ट्रेनों के अचानक रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी होगी। रद्द ट्रेनों में मुंबई हावड़ा मेल से लेकर आजाद हिंद एक्सप्रेस व अहमदाबाद-हावड़ा जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों में यात्रा करने के लिए छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से सैकड़ों लोग दो से तीन माह पूर्व रिजर्वेशन कराते हैं। ऐसे में अचानक ट्रेनों के रद्द होने से उन यात्रियों को परेशानी होगी। जिन्होंने पहले से आरक्षण कराया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

— यह ट्रेनें रहेंगी रद्द—

10 अप्रैल को अहमदाबाद से रवाना होने वाली 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस,
पुणे से रवाना होने वाली 12129 पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस, कुर्ला से रवाना होने वाली 12101 कुर्ला- शालीमार एक्सप्रेस, 12221 पुणे-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस,
12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस, 12859 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस,
18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस, 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

Share this
READ MORE  कहा यदि किसी दूसरे को बनाया अध्यक्ष तो देंगे सामूहिक इस्तीफा | Said if someone else is made president then they will resign collectively