घनश्याम देवांगन छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

Share this

भिलाई नगर,14 अप्रैल। देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई नगर के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन को छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन में बड़ा दायित्व देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव ने की है। उन्होंने अपेक्षा की है कि देवांगन छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़िया के प्रति समर्पण भाव से सर्व समाज के हित में कार्य करेंगे। अपनी नियुक्ति पर घनश्याम देवांगन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही प्रदेश के सभी जिलों में संगठन का विस्तार किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी समाज के लोगों को समुचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में सर्व समाज संगठन को जिला, ब्लाक, नगर एवं ग्राम इकाई स्तर पर विस्तार कर संगठन बनाने की योजना है।

Share this
READ MORE  भिलाई की सरस्वती धानेश्वर, "भारत माता राष्ट्र गौरव मातृशक्ति पन्ना धाय सम्मान" से उदयपुर में हुई सम्मानित