खम्हरिया में रात्रिकालीन चौपाल, 48 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग, 30 अप्रैल। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर ग्राम पंचायत खम्हरिया में क्षेत्रवासियों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए रात्रिकालीन चौपाल का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए, आवेदनों का निराकरण शिविर स्थल पर ही किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निश्चित समय सीमा में आवेदन का निराकरण हो इसके लिए उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड, बिजली, पानी, आवास, प्रमाण पत्र और राजस्व संबंधी मामलों के निराकरण के लिए त्वरित कार्यवाही की जाए। शिविर में प्राप्त अधिकांश शिकायतों का मौके पर भी निराकरण किया जाए इसके लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा यथासंभव प्रयास भी किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन, प्रशिक्षु आईएएस लक्ष्मण तिवारी उपस्थित थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  दुर्ग में आचार्य श्री विद्यासागर को हजारों लोगों ने दी विनयांजलि, दुर्ग में स्थापित होगी आचार्य श्री की प्रतिमा: बाकलीवाल