बारिश पूर्व नालों की सफाई में जुटा निगम

Share this

भिलाई नगर, 8 म‌ई। नगर निगम भिलाई द्वारा बारिश पूर्व बड़े नालों तथा छोटे नाली की सफाई कार्य किया जा रहा है। बड़े नालों की सफाई के लिए चैन माउंटेन आदि की सहायता ली जा रही है। एमजे कॉलेज के पास के बड़े नाले की सफाई का कार्य प्रारंभ हो चुका है। बारिश में अक्सर यहां पर जलकुंभी आदि फंसने की संभावना अधिक होती है जिसको देखते हुए पहले से ही इसकी सफाई कराई जा रही है। ताकि समीपस्थ क्षेत्रों में जलभराव की समस्या न हो। निगम क्षेत्र अंतर्गत ऐसे सभी नाला की सफाई की जाएगी जिसकी वजह से जलभराव की समस्या होती है। इसी प्रकार से वार्ड एवं मोहल्ले में नालियों की सफाई मास क्लीनिंग के माध्यम से की जा रही है। महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने बारिश पूर्व नालों की सफाई के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसी तारतम्य में नाला सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  अशोका बिरयानी के 4 कर्मियों के खिलाफ एफआईआर, दोनों मृतकों के आश्रितों को 15-15 लाख मुआवजा, हर महीने दिए जाएंगे 15 हजार