धमतरी विधायक रंजना साहू का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, ट्रक को साइड देते समय हुआ हादसा

Share this

रायपुर,19 म‌ई। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में धमतरी विधायक रंजना साहू की गाड़ी पलट गई। हादसे में विधायक को हल्की चोटें आई है, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। वहीं, गाड़ी में सवार अन्य लोग सुरक्षित हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

जानकारी के मुताबिक, धमतरी विधायक रंजना साहू आज एक शादी समारोह में जाने के लिए धमतरी से अपनी इनोवा कार से देवभोग के लिए निकली थी। इस दौरान गरियाबंद के कोदामाली गांव के पास सामने से तेज रफ्तार ट्रक को साइड देने के चक्कर में उनकी इनोवा पलट गई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

हादसे में बीजेपी विधायक को हल्की चोट लगी, जिसके बाद उन्हें मैनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां पर उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वाहन सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

Share this
READ MORE  विश्व आदिवासी दिवस, दुर्ग में केंद्रीय गोंड महासभा का विशाल आयोजन