दुर्ग न्यूज डेस्क, 22 मई। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सर्चिंग के दौरान सीआरपीएफ 195 बटालियन बोदली के जवानों ने 5 किलो का आईडी बम बरामद किया है। मौके पर ही बीडीएस की टीम ने आईडी बम को अभी अभी निष्क्रिय कर दिया है।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
आपको बता दें कि दंतेवाड़ा क्षेत्र में आज बोदली के सीआरपीएफ कैंप से जवान रोड ओपनिंग पर निकले थे। जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने बारसूर नारायणपुर मार्ग के घोटिया मोड़ पर 5 किलो का आईडी बम लगाया हुआ था लेकिन जवानों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया है। यह छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा ज़िला अंतर्गत मालेवाही थाना क्षेत्र का मामला है।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
