


दुर्ग न्यूज डेस्क, 3 जून। ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम ट्रेन हादसे में अब तक 238 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि 900 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। हादसा बालासोर के बहानगा बाजार स्टेशन के पास शाम करीब सवा 7 बजे हुआ। रेलवे के मुताबिक 650 लोगों को अस्पताल में एडमिट किया गया है। हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव घटनास्थल पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हालात की समीक्षा के लिए तत्काल बैठक बुलाई है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पहले शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस डिरेल हुई थी। इसके कुछ डिब्बे दूसरी पटरी पर पलट गए। दूसरी तरफ से आ रही यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस इनसे टकरा गई। इसके बाद दोनों ट्रेन की कुछ बोगियां पटरी से उतर गईं। ये बोगियां दूसरे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से जा भिड़ी। कोरोमंडल एक्सप्रेस का इंजन और कुछ बोगियां मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गईं।


आपको बता दें कि ओड़िशा के बालासोर में ट्रेन हादसे में 233 लोगों की मौत हुई है जबकि 900 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। ट्रेन हादसा इतना भयानक था कि कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के कई कोच तबाह हो गए हैं। एक इंजन तो मालगाड़ी के रैक पर ही चढ़ गया। टक्कर में खिड़कियों के कांच टूट गए और करीब 50 लोग बाहर जाकर गिरे।
