मुरूम का अवैध परिवहन करते हुए जेसीबी समेत दो हाईवा जब्त, नंदिनी के नगुवा तालाब में खनन बाद निकला हाईवा तहसीलदार ने रोका

Share this

दुर्ग न्यूज, 15 जून। दुर्ग जिले की तहसील धमधा अंतर्गत ग्राम हरदी थाना नंदिनी नगर के नगुवा तालाब में अवैध मुरूम खनन एवं परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर तहसीलदार धमधा एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमधा द्वारा आकस्मिक मौका निरीक्षण किया गया, जिसमे मौके पर एक जेसीबी वाहन द्वारा मुरूम खनन करते हुऐ पाया गया। वाहन मालिक का नाम ध्रुव कुमार अग्रवाल निवासी गस्ती चौक दुर्ग रोड बेमेतरा है। उक्त जेसीबी द्वारा मुरूम खुदाई कर एक हाईवा (ट्रक) वाहन क्रमांक सीजी 07 सीए 8511 (हाईवा मालिक का नाम रमन कुमार अग्रवाल निवासी दुर्ग रोड बेमेतरा) में लोड किया जा रहा था। साथ ही एक हाईवा (ट्रक) वाहन क्रमांक सीजी 08 एके 8211 (वाहन मालिक का नाम रवि कुमार अग्रवाल निवासी वार्ड नं. 16 बेमेतरा) हरदी सड़क में बिना अनुमति के मुरूम का परिवहन करते हुये पाया गया। उक्त तीनों वाहनों का मौके पर जब्तीनामा तैयार किया गया। जब्त वाहनों को थाना प्रभारी थाना नंदिनी नगर के अभिरक्षा में रखा गया है। संबंधित वाहन चालकों से मुरूम खनन एवं परिवहन के संबंध मे कोई भी सक्षम दस्तावेज उपलब्ध नही कराया गया। छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता की धारा 247 (7) के तहत दण्डनीय एवं शास्ति योग्य है। अधिकारियों द्वारा कलेक्टर को छग भू-राजस्व संहिता की धारा 247 (7) के तहत शास्ति आरोपित कर कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन प्रस्तावित किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  गणतंत्र दिवस पर दुर्ग में कृषि मंत्री चौबे ने ध्वज फहरा कर लीं परेड की सलामी