627 पदों के लिए 28 जून को रोजगार मेला

Share this

दुर्ग न्यूज, 26 जून। कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा के निर्देशन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए नियोजकों द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए रोजगार मेला का आयोजन 28 जून को लाईवलीहुड कॉलेज सेक्टर 6 ’’ए’’ मार्केट भिलाई में किया जाएगा। रोजगार मेला में नियोजक एसबीआई लाईफ इंश्योंरेंस, वन स्टाफिंग एण्ड सॉल्यूशन, सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विस आर्य नगर कोहका भिलाई, एसबीआई लाईफ इंश्योंरेंस सीपी लिमिटेड भिलाई सुपेला एवं विनायक जॉब के लिए विभिन्न पद रिक्त हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आरके कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा लाईलीहुड कॉलेज सेक्टर 6 ’’ए’’ मार्केट भिलाई में 28 जून को 11 बजे से उपस्थित हो सकते है। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक रोजगार मेला स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं। सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg पर भी प्राप्त कर सकते हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  दुर्ग पुलिस का अनोखा अभियान "अभी नहीं तो कभी नहीं" - चाकू, कटार, कटर, तलवार, कट्टा स्वयं जमा कर दें, नहीं होगी कार्रवाई-एसपी