दुर्ग के वार्ड 42 से कांग्रेस की प्रीति गीते जीती, अहिवारा के वार्ड 14 से मीना जोशी विजयी 

Share this

दुर्ग न्यूज, 30 जून। नगरीय निकाय उप चुनाव के तहत् मतदान पश्चात् आज हुई मतगणना में नगर निगम दुर्ग के वार्ड 42 से कांग्रेस समर्थित प्रीति गीते और नगर पालिका परिषद अहिवारा के वार्ड 14 से भाजपा समर्थित मीना चुम्मन जोशी विजयी हुई। विजयी अभ्यर्थियों को रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। नगर निगम दुर्ग के वार्ड 42 के अभ्यर्थी श्रीमती कांता साहू (भाजपा) को 744 मत, प्रीति जीते (कांग्रेस) को 1391 मत तथा खिलेश्वरी निर्मलकर (निर्दलीय) को 68 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार नगर पालिका अहिवारा के वार्ड 14 के प्रत्याशी डोमार सिंग पटेल (कांग्रेस) को 297 मत एवं मीना चुम्मन जोशी (भाजपा) को 448 मत प्राप्त हुए।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  रायपुर-धमतरी रोड में पकड़ाया 22 लाख का गांजा, कार के साथ सप्लायर गिरफ्तार