

दुर्ग न्यूज। पुरानी भिलाई और भिलाई नगर थाना क्षेत्र में हुई अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो ट्रक और एक बाईक चालक के खिलाफ धारा 279 और 337 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पुरानी भिलाई पुलिस के अनुसार उमदा निवासी डिकेन्द्र कुमार बाईक क्रमांक सीजी 07 बीवाय 0959 से उमदा चौक भिलाई-3 के पास पहुंचा था तभी ट्रक हाईवा क्रमांक सीजी 07 सीएल 1578 के चालक ने तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बीती रात ठोकर मार दी जिससे डिकेन्द्र बाईक सहित गिर गया और उसके पैर में चोट आई। ट्रक चालक महेश कुमार के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। घायल डिकेंद्र को भिलाई-3 अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती कराया गया। दूसरी घटना में वार्ड 47 गणेश बेकरी के पीछे संजय नगर न्यू खुर्सीपार निवासी वेद व्यास साहू अपनी बाईक क्रमांक सीजी 04 डीएन 2138 से इंजीनियरिंग पार्क हथखोज से खुर्सीपार आ रहा था तभी भिलाई-3 के पास ट्रक ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 जे 7704 के चालक ने बाईक को ठोकर मार दिया जिससे वेद व्यास नीचे गिर गया, उसके सिर एवं बाएं पैर में गहरी चोट आई है एवं बाईक क्षतिग्रस्त हो गयी है, उन्हें तत्काल शासकीय अस्पताल सुपेला उपचार हेतु ले गए, ट्रक ट्रेलर वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया ।
एक अन्य घटना में सेक्टर 08 भिलाई निवासी एकता मालेकर घायल हुई है। कलिंगा युनिवर्सिटी की छात्रा एकता एक्टीवा क्र. सीजी 07 बीबी. 6984 से घर लौट रही थी। स्टील क्लब के आगे मोड मे सामने से आ रही बाईक केटीएम. क्र. सीजी 07 बीएफ 6175 का चालक अपनी वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर सामने से लाकर एक्सीडेंट कर दिया। दुर्घटना से एकता के बांये पैर मे चोंट आयी है । जिसे उपचार के लिये सुराज अस्पताल नेहरु नगर मे भर्ती कराया गया है।

=
