मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सरगुजा दौरे पर, 390 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात, मेडिकल कॉलेज भवन तथा मल्टीपरपज इण्डोर हॉल का करेंगे लोकार्पण

Share this

रायपुर (दुर्ग न्यूज) 8 जुलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सरगुजा जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन कर कुल 390 करोड़ 70 लाख रुपए के कार्यों की सौगात देंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से विमान द्वारा सुबह 11.30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12.10 बजे मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा, सरगुजा पहुंचेंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मुख्यमंत्री श्री बघेल जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में दोपहर 12.30 बजे राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री कलेक्टोरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति का अनावरण करेंगे तथा गांधी स्टेडियम ग्राउण्ड में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.35 बजे माँ महामाया एयरपोर्ट दरिमा, सरगुजा से प्रस्थान कर शाम 5.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। सरगुजा दौरे मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 385 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत के कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

Share this
READ MORE  भिलाई में स्टेट सीनियर महिला चेस चैंपियनशिप 26 से  चार महिला खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए होगा चयन