
दुर्ग न्यूज, 12 जुलाई। हमारी बेटियां हमारी शान हैं और वे ही देश-प्रदेश के उज्जवल भविष्य की नींव हैं और इनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। जिस समाज की बेटियां सुरक्षित एवं सशक्त हो वही समाज विकास के रास्ते पर आगे बढ़ता है।

उप पुलिस अधीक्षक iucaw शिल्पा साहू एवं रक्षा टीम, थाना बोरी एवं लिटिया चौकी स्टाफ़ के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागांव में बालिकाओं को आज उनको हमर बेटी हमर मान के तहत स्वयं की सुरक्षा के संबंध में टिप्स एवं बच्चों संबंधी कानून के बारे में बताया गया । उन्हें महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर, अभियक्ति एप की जानकारी दी गई। साथ ही गुड टच और bad टच के बारे में बताया। आवश्यक emergency नंबर की जानकारी दी गई।

