सरकारी नौकरी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में माइक्रोबायोलॉजिस्ट के पदों पर निकली भर्ती, 3 अगस्त तक करें अप्लाई, 45 हजार है सैलरी

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 13 जुलाई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश National Health Mission NHM MP ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर माइक्रोबायोलॉजिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 3 अगस्त 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

उम्मीदवारों को माइक्रोबायोलॉजी में ग्रेजुएशन या डिप्लोमा होना चाहिए और उनकी उम्र 21 वर्ष से 41 वर्ष के बीच हो। इस पद पर चयनित होने पर 45,000/- रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

आइए अब इस पद पर सिलेक्शन प्रोसेस पर चर्चा करें तो सबसे पहले स्किल टेस्ट फिर इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। इस पद के लिए आनलाईन आवेदन हेतु ऑफिशियल वेबसाइट @nhmmp.gov.in पर जाएं और होम पेज पर या नोटिफिकेशन पैनल पर नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

आवेदन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें। अब फॉर्म को पूरा भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें। आवेदन के समय जरूरी डॉक्यूमेंट्स में आपके पास योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और रोजगार कार्यालय का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट होना चाहिए।

Share this
READ MORE  राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बने भजनलाल शर्मा, दीया और बैरवा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ