निगम कमिश्नर के घर ईडी का छापा, सुबह से चल रही जांच, आवाजाही रोकी गई

Share this

दुर्ग न्यूज, 21 जुलाई। छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रभाकर पांडे के निवास पर आज सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी की टीम ने सशस्त्र बलों के साथ छापामार कार्रवाई की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम दिल्ली से आई है। टीम पहले रायपुर आई और उसके बाद सड़क मार्ग से सशस्त्र बल के साथ कोरबा पहुंची। सुबह-सुबह आयुक्त निवास को सुरक्षा बल ने अपने घेरे में ले लिया और ईडी के अधिकारी बंगले में छानबीन करने लगे। आयुक्त निवास से किसी भी व्यक्ति के बाहर आने जाने पर और बाहर से किसी भी व्यक्ति के भीतर जाने पर रोक लगा दी गई है। ईडी के अधिकारी बंगले में छानबीन कर रहे हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  ​​​​​​​भूपेश बघेल ने कहा, आप लोग कोयला खदानों की खाली जमीने राज्य सरकार को वापस कराएं, रेलबंदी की बात भी उठाई | Parliamentary Committee met the Chief Minister: Bhupesh Baghel said, you people should return the vacant land of coal mines to the state government, also raised the matter of rail ban