कामधेनु विश्वविद्यालय में तीन दिनी बकरी पालन प्रशिक्षण

Share this

दुर्ग न्यूज, 22 जुलाई। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग में संभागायुक्त एवं विश्वविद्यालय के कुलपति महादेव कावरे के मार्गदर्शन व निर्देशन एवं कुशल नेतृत्व में पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा के तत्वावधान में बकरी पालन प्रबंधन एवं उद्यमिता विकास के तहत 26 से 28 जुलाई तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बकरी पालन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे छत्तीसगढ़ में बकरी पालन की संभावनाएं, छत्तीसगढ़ की जलवायु के लिए उपयुक्त नस्लें, उनका आवास एवं सामान्य प्रबंधन, भोजन का प्रबंधन, बकरियों में होने वाली महत्वपूर्ण बीमारियां, उनका टीकाकरण, रोकथाम, छत्तीसगढ़ एवं भारत सरकार द्वारा बकरी पालन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे की एनएलएम एवं नाबार्ड पोषित योजनाएं, आवेदन प्रक्रिया, बैंक लोन की प्रक्रिया के बारे में विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा सारगर्भित व्याख्यान एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। जिसके लिए प्रशिक्षण शुल्क 3 हजार रुपए (बिना रहवासी) एवं 4 हजार रुपए (रहवासी) रखा गया है। इस प्रशिक्षण की अधिक जानकारी के लिए प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. रामचंद्र रामटेके सहा.प्राध्यापक एवं डॉ.एसके.तिवारी अधिष्ठाता पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा दुर्ग में कार्यालयीन समय पर संपर्क किया जा सकता है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  खुर्सीपार में छठ तालाब में पूजन कर लौटे युवक की हत्या, दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार, आक्रोशित लोगों ने घेरा थाना