सदाबहार रफी को आज 3M के कलाकार देंगे स्वरांजलि

Share this

दुर्ग न्यूज, 6 अगस्त। मेटलर्जिकल म्यूजिक मेकर्स (3 एम) और बीएसपी ऑफिसर एसोसिएशन की ओर से पार्श्वगायक मोहम्मद रफी को स्वरांजलि देने ‘सदाबहार रफी’ कार्यक्रम का आयोजन 6 अगस्त को शाम 7.30 बजे से प्रगति भवन सिविक सेंटर ओए बिल्डिंग में रखा गया है। बीएसपी ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर और 3 एम के अध्यक्ष ज्ञान चतुर्वेदी ने बताया कि इस मौके पर सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि होंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

आयोजन में अलका शर्मा, भागवत टावरी, राजवीर शरणदास, ज्ञान चतुर्वेदी, रुचिर भटनागर, सुमीता सरकार, राजेंद्र जोगलेकर, संजय मोरे, श्याम शेखर, जीएस वेंकट सुब्रमण्यम, सतीश जैन और दीपक रंजन दास अपने गीतों से स्वर सम्राट मोहम्मद रफी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  20 देशों के प्रतिनिधियों का छत्तीसगढ़ में स्वागत होगा रिखी के करमा नृत्य से, जी-20 शिखर सम्मेलन 18-19 को रायपुर में, परंपरागत स्वागत की जवाबदारी लोकवाद्य संग्राहक रिखी क्षत्रिय को