“गिफ्ट मिल्क स्कीम” के तहत वनांचल के 3000 स्कूली बच्चे पी रहे पौष्टिक दूध, सेल-बीएसपी द्वारा MDM के साथ किया जा रहा वितरण

Share this

दुर्ग न्यूज, 12 अगस्त। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र पिछले 4 महीनों से गिफ्ट मिल्क स्कीम का सफलतापूर्वक संचालन कर रही है| सेल नीति के अनुसार निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत संयंत्र ने चार जिलों, नारायणपुर, कांकेर, बालोद और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के गावों के शासकीय विद्यालयों में दूरस्थ वनांचल के गरीब आदिवासी परिवारों के 3000 बच्चों को रोजाना 200 मिली पौष्टिक फ्लेवर्ड मिल्क नि:शुल्क वितरित किया जा रहा है| इस योजना को लागू करने हेतु एनएफएन (NDDB FOUNDATION FOR NUTRITION) को सेल-बीएसपी द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान किया जा है|

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

संयंत्र ने इस योजना का शुभारंभ रावघाट खान परियोजना अंतर्गत सुदूर वनांचल के ग्रामीण बच्चों में कुपोषण की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से विगत मार्च में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ समझौता कर किया था। डेयरी नेटवर्क सहकारी संघों की मदद से आपूर्ति, प्रबंधन और निगरानी किया जा रहा है।
इस गिफ्ट मिल्क को बच्चों में दैनिक रूप से वितरण मध्यान्ह भोजन के साथ किया जा रहा है। देवभोग मिल्क द्वारा इस दूध की आपूर्ति की जा रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

Share this
READ MORE  बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ 🟦 एक नक्सली ढेर 🟦 भारी मात्रा में हथियार बरामद