CG Breaking: भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 21 प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, सांसद विजय बघेल CM के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Share this

दुर्ग न्यूज, 17 अगस्त। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक पार्टियां विधानसभा चुनाव की तैयारी में जोर-शोर से जुट गई हैं। भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 21 प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है। पाटन विधानसभा से इस बार सांसद विजय बघेल को टिकट दिया गया है। रामानुजगंज से रामविचार नेताम को प्रत्याशी बनाया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बता दें कि बुधवार को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में हुई थी, जहां छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 21 प्रत्याशियों के नामों को स्वीकृति दी गई।

खरसिया से ओपी चौधरी की जगह महेश साहू को टिकट दिया गया है। वहीं अभनपुर में इंद्र कुमार साहू, राजिम से रोहित साहू, कोरबा से लखनलाल देवांगन, सिहावा से श्रवण मरकाम, कांकेर से आशाराम नेताम को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

Share this
READ MORE  महादेव एप : नीतीश दीवान को 3 दिन के लिए भेजा न्यायिक रिमांड पर