“आप का वादा : छत्तीसगढ़ के लोगों को मिलेगी फ्री बिजली”, अरविंद केजरीवाल ने दी 9 गारंटियां

Share this

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल व पंजाब के CM भगवंत मान का रायपुर में ऐलान 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज, 20 अगस्त। दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ में भी लोगों को फ्री में बिजली देने की घोषणा कर दी है। अरविंद केजरीवाल शनिवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी छत्तीसगढ़ पहुंचे। यहां कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए 9 गारंटियां दी जिसमें फ्री बिजली भी शामिल है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पंजाब सीएम भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी की गारंटी कार्ड का बखान किया। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि हमने पंजाब में विधायकों की पेंशन कम कर दी। जिससे करोड़ों रुपए बच रहे हैं जिससे शिक्षा की गारंटी मिली। पंजाब के सीएम मान ने यह भी कहा कि हमारे प्रत्याशियों ने बड़े-बड़े नेताओं को हराया। पंजाब में हमने तीर्थ यात्रा की गारंटी दी। बुजुर्गों को फ्री में तीर्थ यात्रा करा रहे हैं। हमने पंजाब में घूसखोरी बंद कर दी है। इसी तरह हम भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ की गारंटी देते हैं। इस मौके पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सम्मेलन में बिजली फ्री करने की बात कही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं को रोजगार देने की बात कही है।

सीएम केजरीवाल की गारंटियां

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे फ्री बिजली मिलेगी, नवंबर तक के जितने भी बिजली बिल बकाया हैं सब माफ होगा।

शिक्षा की गारंटी। सभी सरकारी स्कूलों को शानदार बनाएंगे। सभी टीचर को नियमित करेंगे।

हेल्थ की गारंटी। सभी टेस्ट फ्री में होंगे। मोहल्ला क्लिनिक खुलेंगे। सबका इलाज फ्री में होगा।

READ MORE  सर्चिंग पर निकले थे CRPF जवान, कैंप से कुछ दूरी पर हुआ धमाका | CRPF jawans went out on search, bomb exploded at some distance from the camp, preparing to refer from Chopper to Raipur

रोजगार की गारंटी। रोजगार नहीं मिलने तक तीन हजार मिलेंगे। सरकारी नौकरी में नहीं लगानी पड़ेगी सिफारिश।

महिला सशक्तिकरण की गारंटी। तीर्थ योजना की गारंटी।

भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ की गारंटी।

Share this