सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग ग्रामीण से की पुनः दावेदारी, ब्लॉक अध्यक्ष को सौंपा आवेदन 

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज, 21 अगस्त। प्रदेशभर में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस पार्टी की अपनी संवैधानिक प्रक्रिया के तहत विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले कार्यकर्ताओं व नेताओं के लिए उम्मीदवारी की प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू हो गई है। इसी क्रम में सोमवार को वर्तमान दुर्ग ग्रामीण विधानसभा विधायक ताम्रध्वज साहू ने सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ पुनः अपनी दावेदारी का आवेदन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को दिया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इस अवसर पर विधायक ताम्रध्वज साहू ने कहा मुझे जिस प्रकार समस्त कांग्रेसजन और क्षेत्रवासियों का अभी तक सहयोग और आशीर्वाद मिला है और आगे भी मिलता रहेगा। मैं आशा करता हूं कि आने वाले समय में मैं उनकी भावनाओं के अनुरूप कार्य करूंगा। मैं कांग्रेस जन और क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपेक्षा करता हूं।

 

उक्त अवसर पर भिलाई जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, जिला अध्यक्ष ग्रामीण निर्मल कोसरे, ब्लाक अध्यक्ष नंदकुमार सेन, मुकुंद भाऊ, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, महापौर रिसाली शशि सिन्हा, उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल केशव बंटी हरमुख, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव प्रदीप चंद्राकर, अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ रिवेंद्र यादव, जिला पंचायत सद्स्य लक्ष्मी साहू, ब्लाक अध्यक्ष महिला कांग्रेस पुष्पा साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष मुकुंद पारकर,जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़,

सभापति जनपद पंचायत दुर्ग टिकेश्वरी लाल देशमुख, भीषम हिरवानी, लोकनाथ साहू, रोहित साहू, हरेंद्र देव,तुलसी देशमुख, नंदकुमार साहू, विकास चंद्राकार, गोवर्धन बारले सहित नगर निगम रिसाली पार्षद गण,एल्डरमैन, युवा कांग्रेस ,महिला कांग्रेस सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share this
READ MORE  हम जहां रहते हैं, वहां का भी इतिहास जानना जरूरी: रवि