पूर्व मुख्यमंत्री नायडू गिरफ्तार, 350 करोड़ के कौशल विकास घोटाला में सीआईडी ने किया अरेस्ट 

Share this

दुर्ग न्यूज, 9 सितंबर। तेलुगूदेशम पार्टी प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को शनिवार सुबह नंदयाल से गिरफ्तार किया गया है। चंद्रबाबू नायडू को 350 करोड़ रुपये के कौशल विकास घोटाले (Skill development scam) में एपी सीआईडी ने गिरफ्तार किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

आपराधिक जांच विभाग (CID) ने चंद्रबाबू नायडू के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। मामले में एफआईआर 2021 में दर्ज की गई थी। चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तारी वारंट दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 50 (1) (2) के तहत जारी किया गया था।

 

ईडी की पूछताछ में घोटाला साबित हुआ है। 241 करोड़ का फंड शेल कंपनियों में भेजा गया था। इस मामले में पहले भी 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

बताया जा रहा है कि चंद्रबाबू नायडू को शनिवार तड़के करीब तीन बजे गिरफ्तार करने के लिए एक टीम पहुंची थी। पुलिस की टीम जब उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो वहां इकट्ठा हुए टीडीपी कैडरों ने इसका विरोध किया।

 

यहां तक कि एसपीजी बलों ने भी पुलिस को यह कहते हुए अनुमति नहीं दी कि वे नियमों के मुताबिक सुबह 5.30 बजे तक किसी को भी चंद्रबाबू नायडू तक पहुंचने की अनुमति नहीं दे सकते। जिसके बाद आखिरकार, सुबह लगभग 6 बजे, चंद्रबाबू नायडू को उनके घर से नीचे बुलाया गया और गिरफ्तार किया गया। एपी डीआइजी ने श्री नायडू को बताया कि उन्हें कौशल विकास घोटाले में गिरफ्तार किया जा रहा है।

Share this
READ MORE  राज्यसभा सांसद धीरज साहू ठिकानों से बरामद 300 करोड़ कैश का छत्तीसगढ़ से कनेक्शन