रायगढ़ में बैंक डकैती, मैनेजर को चाकू मार ले गए सात करोड़

Share this

दुर्ग न्यूज, 19 सितंबर। रायगढ़ शहर के ढिमरापुर रोड स्थित Axis Bank में आज सुबह करीब 9.30 बजे हड़कंप मच गया जब सुबह 3 लोग हेलमेट पहनकर बैंक के अंदर घुसे और मैनेजर पर चाकू से हमला कर बैंक से नगदी लूटकर फरार हो गए। बैंक में दिनदहाड़े लूटकांड से अफरा-तफरी मच गई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बैंक में खुलेआम डकैती की सूचना के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और हाई अलर्ट पर आ गई है। घटनास्थल पर डीआईजी राम गोपाल गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के साथ पूरी पुलिस टीम मौजूद है। लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने रायगढ़ के चारों दिशाओं में नाकाबंदी कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। बैंक कर्मियों के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हमले में घायल बैंक मैनेजर को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है गनीमत रही कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी है। प्रारंभिक इलाज के तौर पर उनका ड्रेसिंग कर दिया गया।

 

एक्सिस बैंक में 7 करोड़ की डकैती हुई है। बताया जा रहा है कि 5 से 6 लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना सुबह करीबन 8 बजे की बताई जा रही है। इस दौरान सभी आरोपी बैंक के अंदर घुसे। जिसके बाद बैंक में मौजूद ग्राहकों को कमरे में बंद कर दिया। बैंके में मौजूद मैनेजर को चाकू से हमला किया गया। जिसके बाद डकैत रकम लेकर फरार हो गए।

Share this
READ MORE  स्पेशल चाईल्ड के दर्द से बैंगलुरू ऑटिस्टिक स्कूल पर उठ रहे सवाल, एफआईआर दर्ज, बच्चे के हाथ में तीन फ्रैक्चर