किसानों के विकास के लिए सरकार संकल्पबद्ध- ताम्रध्वज

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दमोदा में नवीन धान उपार्जन केंद्र का शुभारम्भ
नगपुरा में किसान कुटीर का लोकार्पण
दुर्ग न्यूज 13 जनवरी। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान एक नवम्बर से प्रारंभ है। शासन द्वारा किसानों की सहूलियतों के लिए खरीदी केन्द्रों में आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ नवीन धान खरीदी केन्द्र भी प्रारंभ किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के वृत्ताकार सेवा सहकारी समिति नगपुरा के अंतर्गत ग्राम दमोदा में नवीन धान खरीदी केन्द्र शुरू किया गया। साथ ही नगपुरा में किसान कुटीर (लागत 14 लाख रुपये ) का लोकार्पण किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बलराम के तैलचित्र की पूजा अर्चना कर किया गया। ग्राम दमोदा में धान ख़रीदी शुभारंभ के दिन किसानों का धान तौलकर शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि प्रदेश के गृहमंत्री व क्षेत्रीय विधायक ताम्रध्वज साहू थे। अध्यक्षता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने की। विशेष अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग शालिनी रिवेंन्द्र यादव, अध्यक्ष मंडी बोर्ड अश्वनी साहू, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र साहू, अध्यक्ष केश कला बोर्ड नंदकुमार सेन, उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल केशव बंटी हरमुख, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जितेंद्र साहू, कृषि सभापति योगिता चन्द्राकर, सरपँच नगपुरा भूपेंद्र रिगरी, सरपँच दमोदा अश्विनी यादव उपस्थित थे।
अध्यक्षता कर रहे राजेन्द्र साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार किसानों के हित मे नई योजनायें संचालित कर रही है। राज्य सरकार किसान ,मजदूरों के खाते में पैसा डालने का काम कर रही है। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक व केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार सही मायने मे किसान, मजदूरों एवं समाज के कमजोर तबके का ख्याल रखने वाली सरकार है। इन वर्गों की भलाई के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। किसान साथियों के विकास के लिए हमारी सरकार संकल्पबद्ध हो कर कार्य कर रही है। समर्थन मूल्य नीति के तहत किसानों से धान का उपार्जन किया जा रहा है। ग्राम नगपुरा को केंद्र बिंदु मानकर विकास कार्य किया जा रहा है। आने वाले समय मे अस्पताल, कॉलेज, पुलिस चौकी की सौगात मिलेगी। मंत्री ने दमोदा में नया धान खरीदी केन्द्र का लोकार्पण किया जहां दमोंदा ,खुर्सीडीह, बोरई के किसानों का खरीदा जाएगा। ज्ञात हो कि देवकर मे किसानों की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए इस वर्ष यहां नया धान उपार्जन केन्द्र खोला गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  राजधानी में दर्दनाक घटना, एक ही परिवार के तीन लोगों ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस