जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र बंजारे ने कांग्रेस का दामन थामा

Share this

दुर्ग न्यूज, 26 सितंबर। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा विधायक ताम्रध्वज साहू की कार्यशैली व कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र बंजारे के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस प्रवेश किया।

प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास पर धर्मेन्द्र बंजारे ने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया। इनके साथ अश्वनी साहू,निलेश साहू, भूपेंद्र साहू डोमेंद्र चंद्राकार, संजय बंजारे, धनजय कुर्रे,संजय देशमुख, रितेश यादव , जसवंत, खिलेश कौशिक,दीपक सहित अन्य लोग कांग्रेस पार्टी में प्रवेश लिए।

 

जोगी कांग्रेस को झटका

 

जोगी कांग्रेस को झटका देने में यहां कांग्रेस पार्टी कामयाब हुई है। चुनाव से पहले इस तरह कई नेता एक दूसरे पार्टी में शामिल होंगे यह तय है इस बीच जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, कांग्रेस की रीति-नीति व विकास आम जनता को बहुत प्रभावित कर रहा है इसी के चलते कांग्रेस से दूसरी पार्टी के लोग प्रभावित हो रहे हैं। इस मौके पर मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सभी को कांग्रेस गमछा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री जितेन्द्र साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेन्द्र देशमुख,अध्यक्ष केश कला बोर्ड नंदकुमार सेन,उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल केशव बंटी हरमुख, अध्यक्ष सहकरिता प्रकोष्ठ रिवेंद्र यादव, मंडी बोर्ड सदस्य तारकेश्वर चंद्राकार, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव प्रदीप चंद्राकार, चांद खान, विधायक प्रतिनिधी डा पिलेश्वर साहू ,आयूब खान,विनोद गुप्ता,मोंटू तिवारी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस अवसर मंत्री श्री साहू ने कहा कि आप सभी का कांग्रेस परिवार में स्वागत है। आप सभी के जुड़ने से समाजिक शक्ति एवं छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने हेतु नए विचार कांग्रेस पार्टी को नई मज़बूती प्रदान करेगी।

READ MORE  मोहन मरकाम ने ली मंत्री पद की शपथ, सीएम भूपेश बघेल समेत अन्य मंत्री भी रहे मौजूद

 

धर्मेन्द्र बंजारे ने सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ कांग्रेस में प्रवेश किया है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा कांग्रेस पार्टी ने उनका स्वागत किया है। पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली है, उस दिशा में काम किया जा रहा है।

Share this