नगरीय निकायों में सामूहिक स्वच्छता अभियान, एक अक्टूबर एक घंटा कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सहभागिता, नगर को स्वच्छ रखने शपथ ली

Share this

दुर्ग न्यूज, 1 अक्टूबर। स्वच्छता ही सेवा अभियान और स्वच्छता श्रमदान अभियान के अवसर पर आज जिले के सभी नगरीय निकायों के सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें सफाई कर्मी के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता दी। नगरीय निकायों के वार्डों में सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहा, गलियां, धार्मिक स्थलों और कार्यालय की सफाई की गई। इसी तरह प्रमुख गांवों में भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नागरिकों ने अपने शहर और गांव को स्वच्छ बनाये रखने की शपथ ली।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1 अक्टूबर को स्वच्छता श्रमदान अभियान के अवसर पर समस्त नागरिकों से श्रमदान के इस अभियान में सहयोग की अपील की थी और गांधी जयंती पर राज्य के हर गली मोहल्ले को सेवाग्राम बनाने में अपना योगदान देने का आव्हान किया था। आज 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे, छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त शहरों में स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान का आह्वान किया गया था। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ राज्य को लगातार स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार प्राप्त हुआ है, जिससे स्वच्छता का छत्तीसगढ़ मॉडल सफल हो रहा है। एक अक्टूबर को जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों ने स्वच्छता अभियान में श्रमदान कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छता श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Share this
READ MORE  अतका लबारी काबर मारथस मोदी जी ? साढ़े नौ साल के कार्यकाल म एक भी वादा ल पूरा न‌ई करे हस... अऊ कइथस के मोदी सपनों को पूरा करे के गारंटी हे ... अतका झूठ नई बोलना चहिये