IAS निहारिका बारिक ने दी ज्वाइनिंग, 2 साल से थी लीव पर, उनके साथ ही श्रुति सिंह को भी पोस्टिंग का इंतजार 

Share this

दुर्ग न्यूज, 5 अक्टूबर। IAS निहारिका बारिक छुट्टी से लौट आयी हैं। चाइल्ड केयर लीव पर 2021 में गयी निहारिका बारिक ने दो बार छुट्टी एक्सटेंड किया था। पहले 1 साल और बाद में 1 साल की छुट्टी बढ़ाने के बाद उन्होंने ज्वाइन कर लिया है। इससे पहले श्रुति सिंह भी अपनी पोस्टिंग का वेट कर रही हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

माना जा रहा है एक दो दिनों में दोनों की पोस्टिंग राज्य सरकार जारी कर देगी। बता दें कि 2006 बैच की IAS श्रुति सिंह मार्च महीने में छुट्टी पर चली गयी थी। जिन्होंने पिछले महीने ही ज्वाइन किया है।

 

1997 बैच की IAS निहारिका बारिक अभी प्रमुख सचिव हैं। उनके लौटने के बाद अब मनोज पिंगुआ के साथ प्रदेश में दो प्रिंसिपल सेक्रेटरी हो जायेंगे। इससे पहले निहारिका बारिक सेंट्रल से लौटने के बाद फाइनेंस, हेल्थ और फूड जैसे विभागों को देख चुकी हैं।

Share this
READ MORE  पिकअप की टक्कर से युवती घायल ऑनलाइन सेंटर को पहुंचाया नुकसान | Girl injured in pickup collision, damage to online center