जोगी कांग्रेस के तीन बड़े नेता सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

Share this

दुर्ग न्यूज, 5 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले जोगी कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जोगी कांग्रेस के तीन बड़े नेता जनरैल सिंह भाटिया, संजीत ठाकुर, गीतांजलि पटेल आज अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। ये तीनों 2018 विधानसभा चुनाव में जोगी कांग्रेस से प्रत्याशी रहे हैं।

 

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने सभी काे गमछा पहनाकर कांग्रेस प्रवेश कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this
READ MORE  विधानसभा चुनाव 2023 : कांग्रेस ने जारी की 30 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, कुछ विधायकों की कटी टिकट, सीएम भूपेश बघेल पाटन से तो डिप्टी सीएम सिंहदेव अंबिकापुर से लड़ेंगे चुनाव