विधानसभा चुनाव 2023 : आज शाम को जारी हो सकती है कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची दिल्ली में कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक

Share this

दुर्ग न्यूज़, 12 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में सभी राजनीतिक पार्टियों की धड़कनें अब तेज हो गई हैं, क्योंकि प्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। वहीं अब लगातार उम्मीदवारों की सूची जारी होना शुरू हो गई है। इसी कड़ी में आज दिल्ली में कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक बुलाई गई है। बैठक AICC कार्यालय में शाम 5 बजे होगी। CEC प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा सकती है। इस अहम बैठक के लिए CM भूपेश बघेल आज दोपहर 12 बजे दिल्ली जाएंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बता दें कि प्रदेश में आचार संहिता का ऐलान तो हो गया हैं और चुनाव की तारीखों की भी घोषणा हो गई है। लेकिन अब तक कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की एक भी सूची जारी नहीं की है। गौरतलब है कि 7 नवंबर को पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान होगा, तो दूसरे चरणों में 17 नवंबर को 70 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  दंतेवाड़ा नक्सली हमला : गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम बघेल से की बात, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन