फिजिकल टेस्ट पास कर चुके अभ्यर्थियों के लिए रहने-खाने और पढ़ाई की सुविधा | Free coaching for recruitment in ‘Agniveer’, boarding and lodging for candidates who have passed physical test and study facility for written test

Share this
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Janjgir
  • Free Coaching For Recruitment In ‘Agniveer’, Boarding And Lodging For Candidates Who Have Passed Physical Test And Study Facility For Written Test

जांजगीर-चांपा6 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

जांजगीर-चांपा जिले में थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता उत्तीर्ण कर चुके युवाओं को लिखित परीक्षा के टिप्स दिए जा रहे हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ के सहयोग से विषय विशेषज्ञों की टीम तैयार की है। शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल जांच में उत्तीर्ण युवाओं को लिखित परीक्षा से पहले आवासीय कोचिंग लाइवलीहुड कॉलेज में दी जा रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इसमें 113 युवाओं को विषय विशेषज्ञों के द्वारा सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति, विज्ञान, अंग्रेजी विषय की गहन तैयारी कराई जा रही है। युवाओं के लिए सुबह 8.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। युवाओं को आवासीय कोचिंग की सुविधा दी जा रही है, जिसमें युवाओं को भोजन व्यवस्था, छात्रावास, अध्ययन सामग्री, विभिन्न प्रकाशकों की पुस्तकें निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण।

युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण।

इस कार्यक्रम के कारण अध्ययनरत युवाओं को लाभ मिल रहा है, जिससे उन्हें परीक्षा की तैयारी करने में आसानी हो रही है। युवाओं ने इस कार्यक्रम की बहुत सराहना की है। कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ज्योति पटेल द्वारा भी इस कार्यक्रम का निरीक्षण समय-समय पर किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जांजगीर को बनाया गया है। उनके द्वारा समय-समय पर युवाओं से संवाद कर उन्हें प्रेरित भी किया जा रहा है।

आवासीय कोचिंग की सुविधा फ्री।

आवासीय कोचिंग की सुविधा फ्री।

आसिम दिवान भूतपूर्व सैनिक संघ के सचिव ने बताया की अग्निविर में हमारे जिले के बच्चों ने शारीरिक दक्षता की परीक्षा को पास किया है अब लिखित परीक्षा जोकि 15 जनवरी को होनी है जिसके लिए हमने 17 दिसंबर से 12 जनवरी तक सभी 113 अग्निवीर में चनित हुए युवाओं को जिन्हे शारीरिक ट्रेनिंग के साथ फौज में भर्ती और उनके कर्तव्यनिष्ठा के बारे में जानकारी दी गई।

कोचिंग छात्र यशवंत राठौर ने बताया कि वह सक्ती जिले के बाराद्वार का रहने वाला है। जिला प्रशासन के द्वारा अग्निवीर की परीक्षा में सफलता मिले, इसके लिए हम कोचिंग के माध्यम से लिखित परीक्षा की तैयारी करा रहे हैं। सभी विषय के रोजाना टेस्ट भी लिए जा रहे हैं। रहने के लिए हॉस्टल और खाने की भी जिम्मेदारी जिला प्रशासन कर रही है। उसने बताया कि भूतपूर्व सैनिक संघ के हमें रोजाना शारीरिक दक्षता में निपुण किया है। मैं सभी अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं। छात्र यशवंत ने कहा कि अग्निवीर सेना में भर्ती होकर वो देश की रक्षा करना चाहता है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  बागेश्वर धाम वाले बाबा ने कहा- भारत के लोगों चूड़ियां पहनकर घर पर मत बैठो | Baba of Bageshwar Dham said- People of India should not sit at home wearing bangles