कलेक्टर पोस्टिंग : बिलासपुर-रायगढ़ के लिए चुनाव आयोग ने की पोस्टिंग

Share this

दुर्ग न्यूज़, 13 अक्टूबर। चुनाव आयोग ने रायगढ़ और बिलासपुर के लिए कलेक्टर की पोस्टिंग कर दी है। अवनीश शरण बिलासपुर के नये कलेक्टर होंगे, वहीं कार्तिकेय गोयल को रायगढ़ का नया कलेक्टर बनाया गया है। गुरुवार को दो जिलों के कलेक्टर के लिए 6 नामों और तीन जिलों के एसपी के लिए 9 नामों का पैनल चुनाव आयोग को भेजा गया था। अवनीश शरण 2009 बैच के IAS अफसर हैं। वहीं कार्तिकेय गोयल 2010 बैच के आईएएस हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

वहीं कोरबा में जितेंद्र शुक्ला, राजनांदगांव में मोहित गर्ग व रामगोपाल गर्ग को दुर्ग का एसपी बनाया गया है। इससे पहले बुधवार को चुनाव आयोग ने रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा और बिलासपुर कलेक्टर संजीव कुमार झा को हटाने का आदेश दिया था। वहीं कोरबा के एसपी उदय किरण, राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीणा और दुर्ग के एसपी शलभ सिन्हा को भी हटा दिया था। अर्चना झा को बिलासपुर और अभिषेक झा को दुर्ग का एडिश्नल एसपी बनाया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  रेलवे लाइन पर भूस्खलन, क‌ई ट्रेनें प्रभावित