पीएम मोदी ने कांकेर में कहा- छत्तीसगढ़ ने भरी हुंकार, अबकी बार-भाजपा सरकार, जहां कांग्रेस रहेगी वहां विकास हो ही नहीं सकता

Share this

दुर्ग न्यूज़, (कांकेर) 2 नवंबर। पीएम मोदी कांकेर में जनसभा को संबोधित किया।अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि आज बस्तर की इस पावन धरती से मुझे भी भाजपा के संकल्प से जुड़ने का अवसर मिला है। भाजपा का संकल्प- छत्तीसगढ़िया पहचान को सशक्त करने का है। हर गरीब, आदिवासी, पिछड़े के हितों की रक्षा का है। छत्तीसगढ़ को देश के टॉप राज्यों में लाने का है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

कांग्रेस और विकास में छत्तीस का आंकड़ा है। जहां कांग्रेस रहेगी, वहां विकास हो ही नहीं सकता। छत्तीसगढ़ ने भरी हुंकार, अबकी बार-भाजपा सरकार! छत्तीसगढ़ के लोगों को कांग्रेस ने टूटी-फूटी सड़कें दी हैं। आप लोगों को कांग्रेस ने बीमार-बदहाल स्कूल, अस्पताल दिए हैं। कांग्रेस ने सरकारी दफ्तरों में घूसखोरी का नया रिकॉर्ड बनाया है। कांग्रेस शासन में आपको नौकरियों की बंदरबांट, हत्या, अपराध, हिंसा, यही सब कुछ मिला है। इसलिए छत्तीसगढ़ कह रहा है- अउ नइ सहिबो, बदल के रहिबो!

Share this
READ MORE  नगरीय निकाय चुनाव के पहले वार्डों का होगा परिसीमन, दिशा-निर्देश जारी