आबकारी आयुक्त ने किया कुम्हारी स्थित छत्तीसगढ़ डिस्टलरी का निरीक्षण, बिना अनुमति मॉडिफिकेशन को लेकर नोटिस

Share this

आसवक के साथ आसवनी में पदस्थ आबकारी अधिकारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज़, 4 नवंबर। आगामी विधानसभा चुनाव में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव हेतु आयोग द्वारा जारी निर्देशों के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त महादेव कावरे द्वारा आज छत्तीसगढ़ डिस्टलरी लिमिटेड कुम्हारी, दुर्ग का आकस्मिक दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने स्पिरिट रूम , स्टॉक रूम , बॉटलिंग प्लांट को देखा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

प्लांट में पदस्थ अधिकारियों से उन्होंने मदिरा विनिर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया से लेकर मदिरा की बॉटलिंग , लोडिंग, स्कैनर के माध्यम से मदिरा का डिस्पैच से संबंधित समस्त प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को समस्त रजिस्टर को नियमानुसार संधारित कर अपडेट रखने, सभी सीसीटीवी कैमरा द्वारा प्लांट की 24 /7 निगरानी करने, कैमरों का 15 दिन तक बैकअप रखने, बूम बैरियर ऑथोराइज्ड पर्सन द्वारा ही खोले जाने हेतु निर्देशित किया। प्लांट में अग्निशमन यंत्र की वैलिडिटी चेक करने डिस्टलरी प्रभारी को निर्देशित किया। प्लांट में तैनात केंद्रीय सशस्त्र बल से भी उन्होंने चर्चा कर आयोग की मंशानुरूप कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

आयुक्त आबकारी द्वारा डिस्टलरी में अवस्थित इथेनॉल प्लांट यूनिट में आसवक द्वारा कम्पीटेंट अथॉरिटी के अनुमोदन के बिना एथनॉल प्लांट के लिए मोडीफ़िकेशन पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए डिस्टलर को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

आयुक्त ने आसवनी में पदस्थ अधिकारियों सुश्री महिमा पट्टावी ज़िला आबकारी अधिकारी, पूनम सिंह एवं घासीराम आड़े सहायक ज़िला आबकारी अधिकारियों द्वारा फैक्ट्री में मॉडिफिकेशन की जानकारी आबकारी आयुक्त को नहीं भेजकर कार्य में लापरवाही के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। आयुक्त के दौरे पर मुख्यालय के वरिष्ठ आबकारी अधिकारी भी उनके साथ रहे।

READ MORE  विधानसभा सत्र में सामाजिक बहिष्कार जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ सक्षम कानून बनाया जाये : डॉ. मिश्र
Share this