छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की 70 सीटों पर मतदान शुरू, मुख्यमंत्री भूपेश सहित 10 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर, भाजपा से 4 सांसद भी मैदान में

Share this

दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 17 नवंबर। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 70 सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं। 69 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक और 1 नक्सल प्रभावित सीट बिंद्रानवागढ़ पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है जो 3 बजे तक होगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

आपको बता दें छत्तीसगढ़ के द्वितीय चरण में कई हाई प्रोफाइल सीटें भी शामिल हैं। जहां सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत सहित 10 मंत्रियों की प्रतिष्ठा आज दांव पर लगी हुई है वहीं भाजपा से प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित 4 सांसद और 10 विधायक भी चुनावी मैदान में हैं। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी, उनकी मां व विधायक रेणु जोगी भी चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे चरण में 958 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पहले चरण में 20 सीटों पर 12 नवंबर को 78 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे। आज जिन प्रमुख प्रत्याशियों के लिए मतदान होंगे उनमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (पाटन), उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (अंबिकापुर), मंत्री रविंद्र चौबे (साजा), मंत्री अमरजीत भगत (सीतापुर), मंत्री अनिला भेंडिया (डौंडी लोहारा), मंत्री शिव डहरिया (आरंग), मंत्री जयसिंह अग्रवाल (कोरबा), गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू (दुर्ग ग्रामीण), मंत्री गुरु रुद्र कुमार (नवागढ़), उमेश पटेल (खरसिया) और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत (सक्ती) शामिल हैं। भाजपा से इस चरण में 4 सांसद डॉ. अरुण साव (लोरमी), गोमती साय (पत्थलगांव), विजय बघेल (पाटन) और रेणुका सिंह (सोनहत) शामिल हैं। दस विधायकों में नारायण चंदेल (जांजगीर-चांपा), अजय चंद्राकर (कुरुद), बृजमोहन अग्रवाल (रायपुर दक्षिण), शिवरतन शर्मा (भाटापारा), कृष्णमूर्ति बांधी (मस्तूरी), सौरभ सिंह (अकलतरा), रंजना दीपेंद्र साहू (धमतरी), ननकी राम कंवर (रामपुर), पुन्नूलाल मोहले (मुंगेली), धरमलाल कौशिक (बिल्हा) शामिल हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  शूटिंग पर जाते वक्त नाले में गिरी गाय को निकाला बाहर, बोले- दिल को तसल्ली मिली | chhattisgarhi actor karan khan pulled the cow out of the gutter cow rescue karan khan local news chhattisgarh