भिलाई में सेक्टर-7 बूथ के पास, सेक्टर 9 तथा हुडको में विवाद, बीजेपी के चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज, कांग्रेस पार्षद उमेश साहू ने दर्ज कराई शिकायत

Share this

दुर्ग न्यूज़, 18 नवंबर। मतदान के बाद भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में शाम को कुछ स्थानों पर विवाद हुआ।सेक्टर-2 डीएवी स्कूल में विवाद सुलझा ही था कि बीएसपी स्कूल सेक्टर-7 बूथ में जमकर विवाद हुआ। कांग्रेस पार्षद से कुछ भाजपाईयों से चुनावी बात को लेकर मारपीट की। इसके बाद कांग्रेसी पार्षद और उसके समर्थक भिलाई नगर थाना पहुंचे। जहां भाजपाइयों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर थाना घेराव कर दिया। सूचना मिलने पर कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव अपने समर्थकों के साथ बड़ी संख्या में थाना पहुंचे और धरना देकर थाना के सामने बैठ गए। रात 11.30 बजे जब पुलिस ने प्राथिमकी दर्ज की। तब जाकर मामला शांत हुआ।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि सेक्टर-7 वार्ड-67 के पार्षद उमेश साहू ने शिकायत की है कि रात 8.30 बजे अपने दोस्त अमन सोनी, आशीष अग्रवाल के साथ बीएसपी हायर सेकंडरी स्कूल सेक्टर-7 में चुनाव को लेकर बातचीत कर रहे थे। उसी समय भाजपा के मनीष पांडेय, चन्ना केशवलु, अमारा और हरीश अपने साथियों के साथ पहुंचे। कार को मतदान परिसर के अंदर क्यों घुसाए कहते हुए बातचीत शुरू की। इतने में अमारा ने मारपीट कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी मनीष पांडेय, चन्ना केशवलु, अमारा और हरीश के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि पार्षद और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आपसी कहासुनी में विवाद हो गया। दोनों मारपीट कर लिए। पीड़ित पार्षद उमेश साहू की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

READ MORE  ‘पठौनी के चक्कर’ के निर्माता-अभिनेता रजबुद्दीन को याद किया छॉलीवुड ने

इसी प्रकार सेक्टर 9 में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया। हुडको में भी दोनों पार्टियों के लोगो में विवाद हुआ है। इधर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि भयमुक्त भिलाई की बात करने वालों ने बीती शाम शहर में कई जगहों पर भय पैदा किया है। कांग्रेसी ऐसे तत्वों से डरने वाले नहीं हैं।

Share this