शपथ ग्रहण : विष्णु देव साय को राज्यपाल ने दिलाई मुख्यमंत्री पद की शपथ, अरुण साव और विजय शर्मा बनाए गए डिप्टी सीएम

Share this

दुर्ग न्यूज़, 13 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमत्री विष्णुदेव साय ने आज पीएम नरेन्द्र मोदी और अन्य दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने उन्हें शपथ दिलाई। अरुण साव ने डिप्टी सीएम की शपथ ली है। अरुण साव साल 2019 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीत कर सांसद बने थे। वहीं, इस बार लोरमी विधानसभा से टिकट दिया गया था, जहां से साव ने जीत हासिल की।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

विजय शर्मा ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। कवर्धा विधायक विजय शर्मा को डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद नगर में पटाखे फूट रहे हैं। दिवाली जैसा माहौल बन गया है। विजय शर्मा ने हाल में हुए चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर मंत्री मोहम्मद अकबर को 40 हजार वोटों से हराया था। इसी प्रकार सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव डिप्टी सीएम बनाए गए हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  देश में फिर से सायक्लोन की आहट, छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा असर, कई इलाकों में होगी बारिश