PM मोदी ने छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ

Share this

दुर्ग न्यूज़, 16 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने यात्रा में शामिल रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छत्तीसगढ़ में रायपुर के विवेकानंद सरोवर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वाहनों को हरी झंडी दिखाई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बता दें कि आज प्रदेश के सभी जिलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ हुआ है। रथों के माध्यम से आम लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी मिलेगी। समयबद्ध रूप से योजनाओं का जरूरतमंदों को लाभ दिलाना विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल और पुरंदर मिश्रा सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे।

Share this
READ MORE  Breaking : अभी अभी दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके, देखिए विडियो लोग घरों से निकल सड़क पर आए