Big News: आईएएस पी दयानंद ने सीएम विष्णु देव साय से की मुलाकात, बनाए गए हैं मुख्यमंत्री के सचिव

Share this

दुर्ग न्यूज़, 20 दिसंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दयानंद को नया दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

गौरतलब है कि पी. दयानंद भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2006 बैच के अधिकारी हैं और उन्हें मुख्यमंत्री के सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बता दें कि GAD से मंगलवार को ही पी दयानद को आगामी आदेश तक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव आईएएस सुब्रत साहू को सभी प्रभार से मुक्त किया गया है। जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।

Share this
READ MORE  50 साल की DVC मेंबर का इलाज करवाने आए थे धमतरी,एक नाबालिग भी शामिल | 50 year old DVC member came to Dhamtari for treatment, including a minor