बच्चों को मछली वाले पतंग भी खूब पसंद आ रहे, पेरेंट्स बोले-हम भी इंजॉय करेंगे | Cartoon kites craze in Raipur this time, Makar Sankranti news

Share this

रायपुर5 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मकर संक्रांति का पर्व आज देशभर में मनाया जा रहा है। इस पर्व को लेकर राजधानी रायपुर में भी जबरदस्त उत्साह है। यही वजह है कि बाजारों में भी बच्चों की भीड़ देखने को मिल रही है। बच्चे बड़ी संख्या में पतंग खरीद रहे हैं। जिसमें इस बार कार्टून वाले पतंग कि डिमांड सबसे ज्यादा है। वहीं जिन पतंगों में बटरफ्लाई, मछली, और कई तरह के कार्टून बने हुए हैं वे भी बच्चों को काफी पसंद आ रहे हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

वैसे तो शनिवार को कई जगह पर कई लोग संक्रांति सेलिब्रेट करते दिखे। मगर रायपुर में रविवार को भी बहुत से लोग संक्रांति मनाने वाले हैं। यही कारण है कि शनिवार को बाजारों में भीड़ भी ज्यादा है। लोग पतंगों के साथ खाने-पीने के सामान भी काफी खरीद रहे हैं। जिसमें सबसे डिमांड तिल के लड्‌डुओं की है।

बाजारों में ऐसी भीड़ है।

बाजारों में ऐसी भीड़ है।

राजधानी के बूढ़ापारा इलाके में पतंगों की दुकानें हैं। जहां सुबह से ही बच्चों की भीड़ है। कोरोना के 2 साल बाद इस तरह की धूम देखने को मिल रही है। इसे लेकर पतंग दुकान के मालिक दीपक जैन ने बताया इस बार पतंग का मार्केट हर साल की तुलना में अच्छा है। कोरोना के बाद से मकर संक्रांति में पतंगों की डिमांड बढ़ी है।

रंगबिरंगे मछली वाले पतंग।

रंगबिरंगे मछली वाले पतंग।

बच्चे अलग-अलग तरह के कार्टून बने हुए पतंग अधिक खरीद रहे हैं। दीपक ने बताया सरकार ने चीन के मांझे पर पूरी तरह बैन लगा दिया है। उनके दुकान में कानपुर,बरेली के हाथ से बने हुए मांझे ही बेचे जा रहे हैं। जो बहुत सुरक्षित और सरकार से परमिटेड हैं। वहीं कुछ पेरेंट्स मांझे को लेकर चिंतित भी दिखे। वे पहले दुकानदारों से कंफर्म कर रहे हैं। इसके बाद ही मांझे ले रहे हैं। उनका कहना है कि कई बार मांझे से हाथ कट जाता है। ऐसे में सुरक्षित मांझा ही वे ले रहे हैं।

बाजार में अपने दो बच्चों के साथ पतंग लेने आए प्रोफेसर कॉलोनी निवासी कैलाश सोम ने कहा वीकेंड होने से वह भी ड्यूटी से फ्री हो गये हैं। सुबह से बच्चे ये बात दोहरा रहे थे की जल्दी पतंग लेने बाजार जाना है। जिसके बाद वे भी बच्चों को लेकर बाजार पहुंच गये। उन्होंने बताया कि वे भी इस त्योहार को पूरी फैमिली के साथ एंजॉय करेंगे।

READ MORE  थरगांव में 5 मर्डर, एकतरफा प्यार में युवक ने खेला खूनी खेल, 3 साल के मासूम की भी ले ली जान

5 रुपए से लेकर 400 रुपए तक के पतंग

बाजार में पतंग की कीमतें उसके बड़े-छोटे आकार और पेपर क्वालिटी के हिसाब से हैं। सादे रंग के छोटे साइज के पतंग 5 रुपये से शुरू हैं। वही बड़े साइज के मजबूत पतंग 400 रुपये तक बाजार में बिक रहे हैं। इनके अलावा मांझे की कीमत 80 रुपए से शुरू है।

खबरें और भी हैं…