जनहित के कार्य प्राथमिकता से समय पर पूरे हों: आयुक्त ध्रुव

Share this

दुर्ग न्यूज़, 5 जनवरी। नगर निगम भिलाई के न‌ए आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने आज कार्यभार ग्रहण किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

उन्होंने निगम सभागार में सभी जोन आयुक्त एवं विभाग प्रमुखों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया और विभागीय कार्यो से अवगत हुए और कहा कि हम सबका उद्देश्य शासन के कार्यो को समय सीमा में नियमानुसार और व्यवस्थित रूप से सम्पादन करना होगा। कार्य को पूरा करने में कोई समस्या आती है तो उसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दें। निगम के अधिकारी कर्मचारी अनुशासन में रहकर टीम भावना से कार्य करें। जनहित के कार्यों को प्राथमिता से पूरा करें।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

आयुक्त श्री ध्रुव ने बैठक के बाद मुख्य कार्यालय के सभी विभागों का निरीक्षण कर विभागो में होने वाले कार्य की बारीकियों को समझा और कार्यालयीन व्यवस्था को देखा तथा आवश्यक निर्देश दिए।

Share this
READ MORE  सहकारी बैंक दुर्ग ने अर्जित किया 140.53 करोड़ का सकल लाभ, बैंक ए ग्रेड में शामिल, कलेक्टर ने दी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई