बजरंग वाहिनी दल के प्रदेश अध्यक्ष की थी कार, NH-53 में घंटों तक लगा रहा जाम | State president of Bajrang Vahini Dal’s car was jammed for hours in NH

Share this

भिलाई2 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
ट्रेलर की टक्कर से एसयूवी के परखच्चे उड़े - Dainik Bhaskar

ट्रेलर की टक्कर से एसयूवी के परखच्चे उड़े

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

भिलाई में NH- 53 के किनारे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पहले एक सफारी (एसयूवी कार) को टक्कर मारी फिर से पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि एसयूवी के सामने के परखच्चे उड़ गए। वहीं पोल से टकराने के चलते एनएच की सर्विस रोड जाम हो गई। एसयूवी चालक को मामूली चोटें आई हैं। गाड़ी बजरंग वाहिनी दल छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष की थी।

छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चरोदा निवासी हर्षपाल सिंह अपने एसयूवी सीजी 02-7205 से नागपुर जा रहे थे। उनकी गाड़ी भी काफी तेज रफ्तार में थी। जैसे ही वो साक्षरता चौक सुपेला के पास पहुंचे सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर एमएच 40 एके 3057 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सफारी को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि सफारी बुरी तरह डैमेज हो गई। ड्राइवर कार के भीतर ही फंसा रहा। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग बचाव के लिए भागे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और उसके बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और वहां लगी भीड़ और वाहनों को हटवाया।

पोल से टकराया ट्रेलर

पोल से टकराया ट्रेलर

पोल को मारी टक्कर, चालक फरार
दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वहां से भागना चाह रहा था। मौके से भागने के चक्कर में उसका ट्रेलर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराया। इसके बाद चालक वहां से भाग गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया और चालक की तलाश कर रही है।

दुर्घटना के बाद ड्राइवर को बचाने पहुंचे लोग

दुर्घटना के बाद ड्राइवर को बचाने पहुंचे लोग

नेशनल हाइवे में बनी रही जाम की स्थिति
जिस जगह पर दुर्घटना हुई है वहां फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण हो रहा है। इसके बाद यहां एसयूवी और ट्रेलर की टक्कर से और जाम की स्थिति हो गई। ट्रेलर चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। दोनों तरफ काफी वाहन खड़े हो गए। जाम बढ़ता देख छावनी और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने वाहनों को किनारे से निकलवाकर जाम को खुलवाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक NH में जाम की स्थिति बनी रही।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  नारायण चंदेल का पुतला जलाया, पुलिस से झूमाझटकी, जमकर हुई नारेबाजी | Janjgir News: Rape case on Leader of Opposition's son, uproar by Congressmen