बीजापुर में सुरक्षा बलों के जवानों पर नक्सली हमले में 3 जवान शहीद, 14 जवान घायल

Share this

दुर्ग न्यूज़, 31 जनवरी। बीजापुर और सुकमा की सीमावर्ती क्षेत्र टेकलगुड़ेम गांव में नए सुरक्षा कैंप स्थापित करने के बाद गस्त पर निकले सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें 3 जवान शहीद हुए हैं। वहीं 14 जवान घायल बताए जा रहे हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बता दें कि कैंप स्थापना के बाद जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में गस्त पर निकली कोबरा/एसटीएफ/डीआरजी बल के जवानों पर माओवादियों ने फायरिंग कर दी। सुरक्षा बल ने भी माओवादियों के फायरिंग का जवाब देते हुए जवाबी कार्यवाही की। सुरक्षा बल के बढ़ते दबाव को देखकर माओवादी जंगल की ओर भाग गए। इस मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हुए हैं। वहीं 14 अन्य जवान घायल हैं। घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है। सभी को इलाज के लिए रायपुर भेजा जा रहा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में टेकलगुड़ेम के जंगल में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 23 जवानों की शहादत हुई थी। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी ने कहा कि क्षेत्र की जनता को नक्सल समस्या से मुक्ति दिलाने बस्तर पुलिस एवं तैनात सुरक्षा बल संकल्पित है। वर्ष 2021 में टेकलगुड़ेम मुठभेड़ में हमें भारी क्षति पहुंचने के बावजूद जनहित में विचार करते हुए आज पुनः हम मजबूती से टेकलगुड़ेम गांव में कैंप स्थापित कर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा एवं विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे।

Share this
READ MORE  CM साय ने नक्सलियों से सख्ती से निपटने दिये निर्देश, नक्सल घटनाओं पर मुख्य सचिव, डीजीपी को बुलाकर ली आकस्मिक बैठक