स्कूल से घर नहीं लौटा बालक, शाम को गौठान में मिला शव बड़े भाई ने गले में सरिया घोंप कर दी हत्या 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 1 फरवरी। बड़े भाई ने कक्षा चौथी में पढ़ने वाले छोटे भाई की हत्या कर दी। घटना अर्जुंदा थाना अंतर्गत ग्राम चीचा भिलाई की है। चीचा निवासी तेजराम साहू का बेटा तोरन साहू (9) सुबह स्कूल गया था। वह शासकीय प्राथमिक शाला में कक्षा चौथी में पढ़ाई कर रहा था। मध्यान्ह भोजन के बाद सहपाठी के साथ मैदान की ओर गया था। स्कूल की घंटी बजने पर उसका दोस्त कक्षा में लौट आया लेकिन तोरन नहीं आया। शाम को उसके घर नहीं आने पर ढूंढने उसकी मां पंहुची। गांव में आसपास ढूंढने पर उसका शव गौठान में कोटना में बोरा से ढका हुआ मिला। रात्रि में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच में पता चला है कि उसके बड़े पिता के बेटे ने ही हत्या की है। जो कक्षा दसवीं का छात्र है। पुलिस हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। घटना के पीछे दोनों घरों में आपसी रंजिश को बताया जा रहा है।

Share this
READ MORE  फतेह सिंह भाटिया बने जिला योजना समिति के सदस्य