Big News: झारखंड में चंपई सोरेन की सरकार, राजभवन में ली CM पद की शपथ

Share this

दुर्ग न्यूज़, 03 फरवरी। रांची झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने आज झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद नेता सत्यानंद भोक्ता ने रांची के राजभवन में झारखंड कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त किया था। राजभवन के दरबाल हॉल में शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

चंपई सोरेन झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री होंगे। चंपई को 10 दिनों के अंदर बहुमत साबित करना होगा। वहीं राज्य में रघुवर दास को छोड़कर कोई मुख्यमंत्री अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया। वैसे अलग-अलग अवधियों को जोड़कर सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड अर्जुन मुंडा के नाम दर्ज है।

Share this
READ MORE  हिमाचल के सोलन में बादल फटने से 7 लोगों की मौत, अन्य लोगों की तलाश जारी