दुर्ग न्यूज़, 09 फरवरी। राजधानी के नवा रायपुर के खुटेरी बांध में 3 छात्रों की डूबने से मौत हो गई है। तीनों छात्र कलिंगा यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग के छात्र बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, तीनों छात्र कालेज से छूटने के बाद बाइक से डैम पंहुच गए थे। तभी नहाने के दौरान एक दूसरे को बचाने की कवायद में तीनों बांध में डूब गए। वहां मौजूद लोगों ने कोई मदद नहीं की जबकि वे मदद की गुहार लगाते रहे। लोग आगे आने की बजाय मोबाइल पर वीडियो बनाते रहे। पुलिस के साथ पहुंची SDRF की रेस्क्यू टीम ने सुधांशु जयसवाल (21) और आदित्य वर्मा (23) का शव बरामद कर लिया। आदित्य झा (23) नामक छात्र के शव की सर्चिंग जारी है। आज तीसरे का शव ढूंढने सर्चिंग की जाएगी।मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं। तीनों छात्र मूलतः बिहार के हैं। सूचना पर उनके परिजन भी पहुंच गए हैं।
