‘INDIA’ गठबंधन को बड़ा झटका, AAP सभी लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल ने किया ऐलान 

Share this

दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 11 फरवरी। आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब की सभी लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा जल्द करने का ऐलान किया है। पंजाब के अमलोह पहुंचे दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने यह ऐलान किया। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कहा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी जल्द ही सभी 13 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर देंगे। चंडीगढ़ में भी कर देंगे यानि 13 और 1, सभी 14 सीट जीतेंगे। मुझे कुछ लोग गालियां देते हैं, ये वो राजनेता हैं जो बेरोजगार हो गए हैं।

 

बता दें विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ को अपने ही साथियों से एक के बाद एक झटके मिल रहे हैं। पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंडिया का साथ छोड़ा, फिर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की। जिसके बाद अब पंजाब में आप ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

Share this
READ MORE  चिरंजीवी के पवन : चप्पल उतार छुए भैया के पैर, राम-लखन जैसी दो भाइयों की है ये जोड़ी