जयपुर पहुंची पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी…राज्यसभा उम्मीदवार के लिए करेंगी नामांकन दाखिल

Share this

दुर्ग न्यूज़ (जयपुर), 14 फरवरी। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा की सदस्य बनने जा रही हैं। इसके लिए वह जयपुर पहुंच गई हैं। सोनिया गांधी विधानसभा पहुंच कर नामांकन दाखिल करेंगी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्थान पर अब सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा सांसद बनेगी। इसके लिए वह जयपुर पहुंच गई है‌। इस दौरान राहुल गांधी व प्रियंका गांधी भी उनके साथ रहेंगे। इससे पहले वह राजस्थान के विधायकों से मुलाकात भी करेंगी। बता दें कि, राजस्थान से राज्यसभा की 10 सीटें हैं, जिनमें से तीन सीटों पर चुनाव होने हैं। नामांकन दखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  कांग्रेस सरकार का तख्ता पलटने भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा दम, कहा-कमर कस हो जाएं तैयार