MP से आए थे 3 लुटेरे, पैसे और जेवर लूटे; पुलिस ने किया गिरफ्तार | Korba News: They were looting by blocking the road, people beat them up, Chhattisgarh News

Share this

कोरबा2 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
मारपीट में तीनों आरोपी घायल हुए हैं। - Dainik Bhaskar

मारपीट में तीनों आरोपी घायल हुए हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

कोरबा जिले में 3 युवकों ने मिलकर लोगों को लूटना शुरू कर दिया। वे रात को आने-जाने वाले लोगों से लूटपाट कर रहे थे। उधर, जब इस बात की जानकारी ग्रामीणों को लगी, तब उन्होंने इन आरोपियों की जमकर पिटाई की है। मामला पाली थाना क्षेत्र का है। सभी आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक, तेलसरा गांव में तीन युवक रविवार रात को लोगों से लूटपाट कर रहे थे। इन्होंने कई लोगों से पैसे और गहने लूट लिए थे। इसकी जानकारी पीड़ितों ने ग्रामीणों को दी थी। जिसके बाद ग्रामीण एक साथ जमा होकर मौके पर गए और इन्हें पकड़ लिया था।

इसके बाद सभी ने मिलकर तीनों को जमकर पीट दिया। मारपीट में तीनों घायल हो गए थे। वहीं इस बात की सूचना डायल 112 को दी गई थी। जिस पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और तीनों को पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में इन आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने इनसे गहने और पैसे जब्त किए हैं। हालांकि अभी ये नहीं बताया गया है कि इनसे कितने के जेवर जब्त किए गए हैं। आरोपियों ने बताया कि वे मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं।जो बाइक से यहां पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  एयरपोर्ट पर जवानों ने तानी बंदूक, डॉग्स ने किया सैल्यूट, राज्यपाल ने दी सलामी, सबसे बड़ा तिरंगा भी फहराया | republic day in raipur Governor Anusuiya Uikey Republic Day program was celebrated in different sections of the society.